बेंगलुरू, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। के. एल. जॉर्ज कर्नाटक के सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में सोमवार को फिर से शामिल होंगे। दो माह पहले 18 जुलाई को उन्होंने बेंगलुरू के विकास मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। एक पुलिस अधिकारी की आत्महत्या के मामले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्यपाल वाजुभाई आर वाला 26 सितम्बर को राजभवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्हें शपथ दिलाएंगे।”
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जार्ज को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने ऐसा निर्णय सीआईडी जांच में मंगलुरु के पुलिस उपाधीक्षक एम. के. गणपति की जुलाई में मदिकेरी में की गई आत्महत्या मामले में उनकी भूमिका का कोई सबूत नहीं मिलने के बाद लिया गया है।
अधिकारी ने कहा, “सीआईडी ने मेदिकेरी की अदालत में 17 सितंबर को रिपोर्ट पेश की जिसमें गणपति ने जो जॉर्ज पर उनकी जान देने के लिए दबाव डालने के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था उसका बरी कर दिया।”
जार्ज शहर के सर्वग्ननगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले जब 31 अक्टूबर, 2015 को विभाग बदलकर बेगलुरु विकास एवं शहर योजना मंत्री बनने से पहले वह गृह राज्यमंत्री थे।
कोडागु जिले की अदालत ने 18 जुलाई को जार्ज एवं दो आईपीएस अधिकारियों ए. एम. प्रसाद एवं प्रणब मोहंती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। दोनों अधिकारियों का भी नाम गणपति ने परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले के रूप में लिया था।
गणपति का शव गत सात जुलाई को मदिकेरी के एक होटल के कमरे में पंखे से झूलता पाया गया था। जान देने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा था कि यदि उनके साथ कुछ होता है तो उसके लिए ये तीन लोग ही जिम्मेदार होंगे।
dharmpath.com dharmpath