भारत जल्द ही 100 विदेशी उपग्रह छोड़ने वाला देश बन जाएगा

चेन्नई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत जल्द ही सौ विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण का जादुई आंकड़ा छू लेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

चेन्नई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत जल्द ही सौ विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण का जादुई आंकड़ा छू लेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के अनुसार, इसरो की व्यावसायिक शाखा ने अब तक 20 देशों के 74 उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं।

सोमवार सुबह भारतीय रॉकेट, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) पांच विदेशी उपग्रहों को और छोड़ेगा।

प्रक्षेपण सफल होने के साथ ही विदेशी उपग्रहों की कुल संख्या 79 हो जाएगी।

अगले महीने भारत दो और विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा।

इसरो के अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “कुछ प्रक्षेपणों के बाद हमें उम्मीद है कि सौ विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण के जादुई आंकड़े को छू लेंगे।”

भारत ने विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण की शुरुआत साल 1999 में की थी।

हालांकि इस तरह के पिग्गीबैक उपग्रहों का आकार छोटा होता है। इसरो साल 2007 से उपग्रहों के प्रक्षेपण का ठेका पा रहा है, जब इसने एगील इतावली उपग्रह को प्रक्षेपित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493