वेनेजुएला, कोलंबिया के बीच सीमा दोबारा खुली

वेनेजुएला के गवर्नर जोस वेल्मा मोरी ने शुक्रवार आधी रात को बताया कि राष्ट्रपति निकोलस मडुरो के निर्देशों के बाद सीमा को दोबारा खोलने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि सीमा खुलने के साथ ही अब भोजन और अन्य उत्पादों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

मालवाहक वाहनों के लिए सीमा के आर-पार जाने का निर्धारित समय वेनेजुएला के समयानुसार सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे से 12 बजे तक है।

हालांकि, गवर्नर वेल्मा मोरा का कहना है कि यदि दोनों पक्षों के बीच भारी संख्या में वाहन इंतजार कर रहे हैं तो इसके समय में इजाफा किया जा सकता है।

इससे पहले राष्ट्रपति निकोलस ने कहा था कि सीमा को दोबारा खोलने का काम तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें पहला पैदल यातायात, दूसरा व्यावासायिक वाहन और तीसरा ईंधन के मुद्दे को नियमित करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493