दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493