..जब क्रिस मार्टिन ने कटरीना को कटरीना कैफ कपूर कहा

न्यूयार्क, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के मुख्य गायक और प्यानो वादक क्रिस मार्टिन ने गलती से भारतीय अभिनेत्री कटरीना कैफ को कटरीना कैफ कपूर कह डाला।

मार्टिन ने ‘ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल’ में दर्शकों को संबोधित करते हुए अभिनेत्री का जिक्र आने के दौरान उनका नाम इस तरह लिया।

यहां शनिवार को हुए ‘ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल’ में मार्टिन के साथ मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। दोनों ने 19 नवम्बर को भारत में होने वाले पहले ‘ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल’ के बारे में कुछ घोषणाएं कीं।

‘कोल्डप्ले’ के एक प्रशंसक की ओर से ट्विटर पर जारी एक वीडियो में यह देखा जा रहा है कि मार्टिन समारोह में हिस्सा लेने वाले कलाकारों का नाम घोषित करते हैं और गलती से इसमें कटरीना कैफ को कटरीना कैफ कपूर कह डालते हैं।

‘कोल्डप्ले’ ही भारत में होने वाले समारोह का संचालन करेगा। यह बैंड का देश में पहला कंसर्ट होगा, जिसकी प्रस्तुति लाइव होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493