मडगांव, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। खेल मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को ब्रिक्स देशों के बीच होने वाले पहले अंडर-17 फुटबाल टूर्नामेंट के लोगो का अनावरण किया।
भारत सरकार ने ब्रिक्स के पांच देशों भारत, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील व चीन के बीच फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत की है। यह टूर्नामेंट पांच अक्टूबर से शुरू होगा और हर दूसरे दिन इस टूर्नामेंट में दो मैच खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट का आयोजन यहां होने वाले आठवें ब्रिक्स सम्मेलन की तिथि के अनुसार किया जा रहा है।
गोयल ने बामबोलिम स्टेडियम में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि यह टूर्नामेंट अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए तैयारी का अच्छा मौका है।
ब्रिक्स अंडर-17 फुटबाल टूर्नामेंट के लोगो की टैगलाइन ‘इंडिया फॉर फुटबाल’ है।
dharmpath.com dharmpath