भोपाल, 27 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप है, जिससे गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, इंदौर का 22.5 डिग्री, ग्वालियर का 24.1 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 35.8 डिग्री और जबलपुर का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath