उप्र में बदली, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में सामान्य बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और ठंड हवाएं चलेंगी। दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। साथ ही पूर्वाचल के कई जिलों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिक्ति बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493