काबुल, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। कुंदुज प्रांत में कम से कम 12 अफगान सेना के जवानों की उनके साथियों ने सोते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना के एक अधिकारी ने कहा, “जाखिल सुरक्षा चौकी पर सोमवार रात अफगान राष्ट्रीय सेना के 12 जवानों पर उनके दो साथियों ने अपने हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।”
अधिकारी ने कहा कि गोली चलाने वाले सैनिक अपने सोते हुए साथियों की हत्या के बाद फरार हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
तालिबान आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी ली है।
तालिबान के सुरक्षा बलों को चुनौती देने की वजह से इस शांतिपूर्ण इलाके कुंदुज प्रांत और पड़ोसी बघलान और तकहार प्रांत में बीते कुछ महीनों से भारी संघर्ष देखने को मिला है।
इस साल की शुरुआत से अफगान सुरक्षा बल के बहुत सारे सदस्य इस तरह के अंदरूनी हमलों में अफगानिस्तान में मारे गए हैं।
dharmpath.com dharmpath