उप्र : ट्रक पलटने से खलासी व 30 पशुओं की मौत

सोमवार रात लगभग दो बजे पशुओं से लदा तेज रफ्तार ट्रक जीयनपुर से बिलरियागंज की ओर जा रहा था। रास्ते में पकवा इनार बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटी से टकरा कर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दब जाने से 40 वर्षीय खलासी की मौत हो गई। जबकि ट्रक पर लदे 30 मवेशी भी मर गए।

अन्य जीवित बचे पंद्रह मवेशियों को ग्रामीण रात में ही लेकर भाग गए। बताते हैं कि ट्रक के टकराने से पहले ही ट्रक चालक कूद कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर रात को पहुंची पुलिस ने सुबह होते ही जेसीबी बुलवाकर कुछ दूर पर ही गड्ढा खुदवाया और उसी गड्ढे में मृत मवेशियों को दफना दिया। खलासी की पहचान नहीं हो सकी। पंचायतनामा बनवाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493