बैंकॉक, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड ने हाल में आए तूफान के बाद तटों पर समुद्री विषैले जीवों के आने को लेकर तैराकों और गोताखोरों को तैराकी नहीं करने की चेतावनी जारी की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों के अनुसार, तैराकों को सुरक्षित रखने के लिए सोमवार को फी फी द्वीप के थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों नय थान, नय यांग और लायन समुद्री तटों को बंद कर दिया गया है।
दूसरे समुद्री तटों के रिसॉर्ट को पुर्तगीज मैन ऑफ वार और बाक्स जेलीफिश के खतरे से सावधान कर दिया गया है। किसी भी आपतका स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।
पुर्तगीज मैन ऑफ वार जेलीफिश, पुर्तगाली नौसेना के बैंगनी रंग की टोपी जैसी दिखती है। ये दुनिया की ज्यादा विषैली समुद्री प्रजातियों में शामिल हैं। इनका डंक जहरीला होता है, कई मामलों में ये घातक भी हो सकती हैं।
हालांकि अभी तक किसी डंक की सूचना नहीं मिली है।
मानसून के मौसम में बारिश, हवा और तूफान की वजह से अक्सर जेलीफिश और दूसरे समुद्री जीव तटों के पास चले आते हैं।
राष्ट्रीय उद्यानों के दल समुद्री तटों की निरीक्षण कर रहे हैं। फुकेट सहित छह किमी के दायरे में दूसरे तटों पर तैराकी पर रोक लगा दी गई है। कुल 145 जिंदा और मरे हुए पुर्तगीज मैन ऑफ वार के पकड़े जाने की सूचना है।
ऐसे तैराक जिन्हें इन जीवों ने डंक मारा है, उन्हें प्रभावित हिस्से पर कोई क्रीम लगाने के बजाय नमक का पानी डालने का सुझाव दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath