इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति की हालत गंभीर

चिकित्सकों ने मंगलवार को कहा कि इजरायल के 93 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की हालत काफी गंभीर, लेकिन स्थिर है। 13 सितम्बर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

पेरेस के दामाद और उनके निजी चिकित्सक राफी वाल्देन ने यहां जारी अपने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में उनकी तबीयत और भी खराब हुई है। उनकी हालत काफी गंभीर है।

तेल अवीव में चैम शेबा स्वास्थ्य केंद्र के बाहर चिकित्सकों ने एक समाचार टेलीविजन चैनल ’10 टीवी’ को दिए अपने बयान में कहा कि पेरेस की हालत खराब हो रही है और उनके गुर्दे खराब होने तथा सांस लेने की प्रक्रिया में भी गिरावट होने का अंदेशा है।

पेरेस ने 2007 से 2014 तक इजरायल के नौवें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493