नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। फिनलैंड, स्विट्जरलैंड, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना और श्रीलंका के राजदूतों ने सोमवार को को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपने पद के परिचय पत्र सौंपे।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, परिचय पत्र सौंपने वालों में फिनलैंड की राजदूत नीना वासकुनलाहटी, स्विट्जरलैंड के राजदूत एंड्रेरस बौम, ग्वाटेमाला के राजदूत गियोवन्नी कैस्टिलो, अर्जेंटीना की राजदूत मारिया क्रिस्टीना उएल्टस्चि, श्रीलंका की उच्चायुक्त चित्रांगनी वागीश्वेरा शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath