नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।