अन्ना हजारे ने की कपिल की प्रशंसा

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गांधीवादी-सामाजिक कार्यकर्ता किसान बाबूराव हजारे उर्फ अन्ना हजारे ने कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा की प्रशंसा की है।

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध गांधीवादी-सामाजिक कार्यकर्ता किसान बाबूराव हजारे उर्फ अन्ना हजारे ने कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा की प्रशंसा की है।

अन्ना अपनी आगामी बायोपिक ‘अन्ना : किसान बाबूराव हजारे’ का प्रचार करने के लिए लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा बनने शो के सेट पर पहुंचे।

सेट से एक सूत्र ने कहा, “अन्ना ने ना केवल अच्छी बातें बताईं, बल्कि लोगों को सामाजिक कार्यकर्ता बनने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कपिल के मजाक का जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि वह भी खुशी बांटना चाहते हैं, जो इस शो का भी उद्देश्य है।”

सूत्र ने बताया कि मस्ती और मजाक के बीच अन्ना ने कपिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह और कपिल एक ही उद्देश्य से काम कर रहे हैं, लोगों को खुश रखना।

इस कड़ी का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शनिवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493