आहार उत्पाद ब्रांड ‘ट्रथ’ लांच

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। वाइटेलिक न्यूट्रीशन ने बुधवार को एक समारोह में आहार संबंधी उत्पादों को उपलब्ध कराने वाले ब्रांड ‘ट्रथ’ को लांच किया।

भारत के पहले ऑफलाइन और ऑनलाइन ‘फास्ट मूविंग हेल्थ गुड्स (एफएमएचजी)’ ब्रांड को पोषण संबंधी कमियों को पूरा करने के उद्देश्य से लांच किया गया है।

इस ब्रांड के तहत उपलब्ध होने वाले उत्पादों से सूक्ष्म पोषक और प्रोटीन संबंधी कमियां दूर होंगी, जो बड़े पैमाने पर जन स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल रही हैं।

विभिन्न अध्ययनों और सर्वेक्षणों में पाया गया है कि करीबन 75 प्रतिशत भारतीय आबादी में विटामिनों की भारी कमी है, जबकि 80 प्रतिशत लोग ‘क्लीनिकली प्रोटीन डेफिशियेंट’ यानी प्रोटीन की कमी से ग्रस्त हैं। खानपान की खराब आदतें, तनावयुक्त जीवनशैली, नुकसानदेह आहार और भोजन में घटती पौष्टिकता से लोगों में पोषक की कमी हो रही है।

‘वाइटेलिक हेल्थ’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप डाढा ने कहा, “बाजार में उपलब्ध हजारों पोषक संबंधित उत्पाद मौजूद हैं और ऐसे में ग्राहकों के सामने सर्वोत्तम व सबसे असरदार उत्पाद को चुनने की चुनौती होती है। ‘ट्रथ’ एक भारतीय ब्रांड है, जिसकी सुरक्षा, शुद्धता और प्रभावशीलता पर आप निर्भर रह सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493