मप्र : ऑनलाइन शॉपिंग पर एक अक्टूबर से 6 प्रतिशत प्रवेश कर

भोपाल, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग एक अक्टूबर से महंगी हो रही है। राज्य में ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग पर खरीदे गए माल पर छह प्रतिशत की दर से प्रवेश-कर लगेगा। वाणिज्यिक कर विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने इस वर्ष के बजट भाषण में ई-कॉमर्स पर प्रवेश कर लगाए जाने की घोषणा की थी। इसी के पालन में यह अधिसूचना जारी की गई है।

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ई-कॉमर्स पर छह प्रतिशत प्रवेश-कर व्यवस्था एक अक्टूबर, 2016 से लागू हो जाएगी। प्रदेश के व्यापारी संघों ने भी इस संबंध में मांग की थी। राज्य सरकार ने प्रवेश-कर अधिनियम धारा-तीन ‘ब’ में संशोधन किया है। प्रवेश-कर संग्रहण का दायित्व संबंधित कोरियर एजेंट और कॉमर्स कंपनी को सौंपा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493