हमने एक भारतीय सैनिक को पकड़ा, 8 को मारा : पाकिस्तान

इस्लामाबाद , 29 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना गुरुवार को एक भारतीय जवान को गिरफ्तार करने और आठ सैनिकों को मारने की बात कही है। डॉन ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी।

जवान की पहचान महाराष्ट्र के चंदु बाबूलाल चौहान (22) के रूप में हुई है। डॉन के मुताबिक उसे एक गोपनीय जगह पर रखा गया है।

यह बताया गया है कि जवान को भारतीय सेना की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी के बाद पकड़ा गया।

डॉन ने कहा कि मारे गए भारतीय जवानों के शव नियंत्रण रेखा के पास लावारिस पड़े हैं।

भारत ने कहा कि उनसे नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के लांच पैड पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किया है, जिसमें बहुत सारे आतंकवादी मारे गए। हालांकि पाकिस्तान ने किसी तरह की कसर्जिकल स्ट्राइक’ से इंकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493