रवीना चाहती हैं, पशुओं के साथ हो उचित व्यवहार

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने पशु प्रेम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि पशुओं के साथ प्यार से पेश आना चाहिए और उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या देश में पशुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पशुओं के साथ सही व्यवहार करने वाले देश में रहना अहम है। यह आपके व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होता है।”

देश में कुत्तों पर पथराव और आवारा कुत्तों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार के मद्देनजर उन्होंने उचित समय पर टिप्पणी किया है।

अनुराग कश्यप की ‘बांबे वेलवेट’ (2015) इस 41 वर्षीय अभिनेत्री की पिछली फिल्म थी।

अपनी अगली परियोजना के बारे में रवीना ने कहा कि वह ओनिर की ‘शब’ और अश्तर सैयद की एक अन्य फिल्म सहित कुछ अन्य रोचक पटकथाएं पढ़ रही हैं और आधिकारिक रूप से घोषणा होने तक प्रशंसकों को इंतजार करना पड़ेगा।

उन्होंने ‘शब’ की कहानी को भावपूर्ण बताया। अभिनेत्री ने बताया कि इसमें वह उच्च वर्ग से ताल्लुक रखने वाली महिला की भूमिका में होंगी, जिसका अपने से छोटी उम्र के पुरुष के साथ रिश्ता होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493