भारत को समर्थन, कड़े कदम उठाने का समय : अफगानिस्तान

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने शुक्रवार को भारत द्वारा सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए कहा है कि ‘यह कड़ी कार्रवाई का वक्त है।’

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद अब्दाली ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमें उम्मीद है कि पड़ोसी देशों के खिलाफ हमले के लिए कोई भी आतंकवादियों को सुरक्षित ठिकाना इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा।”

अब्दाली ने यहां फॉरेन कॉरेसपोंडेंट क्लब में कहा, “पाकिस्तान लगातार इनकार करते हुए नहीं रह सकता, उसे जबावदेह बनना ही होगा।”

अब्दाली ने पहले कहा था कि उनका देश भारत और अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर दक्षेस सम्मेलन के सामूहिक बहिष्कार पर विचार के लिए राजी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों की सद्भावना का जवाब सद्भावना से नहीं देता है। यही कारण है कि चार देशों ने दक्षेस सम्मलेन में शिरकत से अपना नाम वापस ले लिया।

बलूचिस्तान के प्रश्न पर अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा, “बलूचिस्तान के लोगों के साथ हमारी हमदर्दी है। हम उम्मीद करते हैं कि बलूच लोगों का जीवन आतंकवाद से मुक्त होगा और वे शांति से रहेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि ‘इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पोषित करता है। अगर आतंकवादी समूह मौजूद रहते हैं, तो जैसा कि हमने देखा, आत्मरक्षा की कार्रवाई जारी रहेगी।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493