वाडा ने ‘मेल्डोनियम’ को प्रतिबंधित सूची में बनाए रखा

मॉस्को, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने विवादस्पद दवा ‘मेल्डोनियम’ को अगले साल के लिए भी प्रतिबंधित दवाओं की सूची में बनाए रखा है।

समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में कई रूसी एथलीटों को इस दवा के सेवन का दोषी पाया गया था, जिसमें पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा का नाम भी शामिल था।

इस दवा को लातविया में विकसित किया गया था, जिसका इस्तेमाल हृदय संबंधी बीमारियों के लिए किया जाता है। इसे इस साल एक जनवरी को वाडा की सूची में शामिल किया गया था।

वाडा ने अप्रैल में कहा था कि एक मार्च, 2016 से पहले दिए गए नमूनों में ‘मेल्डोनियम’ की प्रति मिलीलीटर में एक माइक्रोग्राम की मात्रा ही स्वीकार्य होगी।

वाडा के महानिदेशक ओलिविएर निगली ने अपने एक बयान में कहा, “सूची की समीक्षा में विशेषज्ञों ने इन सूत्रों को देखा है, जिसमें वैज्ञानिक और चिकित्सा अनुसंधान, प्रवृत्ती, कानून प्रवर्तन और दवा कंपनियों से इकट्ठी की गई जानकारियां शामिल हैं।”

बयान के अनुसार, वाडा की 2017 की प्रतिबंधित दवाओं की सूची और तरीकों को 21 सितम्बर को कार्यकारी समिति की ओर से स्वीकृति दी गई थी और यह 21 जनवरी, 2017 से लागू होगी।

वाडा के अध्यक्ष क्रेग रेडी ने कहा, “वार्षिक तौर पर तैयार सूची को लागू किए जाने से तीन माह पहले रिलीज किया जाएगा, ताकि सभी हितधारकों के साथ इससे परिचित होने का समय हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493