स्वीडन इंडिया नोबेल मैमोरियल वीक 1 अक्टूबर से

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। स्वीडन दूतावास 1-7 अक्टूबर के बीच स्वीडन इंडिया नोबेल मैमोरियल वीक-2016 के दसवें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है।

इस सालाना कार्यक्रम में स्वीडन एवं स्वीडन की कंपनियां भारत में स्वीडन के ज्ञान को बढ़ावा दने के लिए इनोवेशंस का प्रदर्शन करेंगी।

स्वीडन इंडिया नोबेल मैमोरियल वीक 2016 में कई सेमिनार और पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा।

भारत एवं स्वीडन से सरकारी, कारोबारी एवं अकादमिक जगत के प्रतिनिधि और नीति निर्माता विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

इन कार्यक्रमों का आयोजन इंदौर, पुणे, बैंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, मुम्बई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता, गुवाहाटी और नई दिल्ली में किया जाएगा।

नीति समन्वयन और ऊर्जा मंत्री इब्राहिम बायलन और स्वीडिश एनर्जी एजेंसी के महानिदेशक एरिक ब्रैंडस्मा का दौरा वीक के दसवें संस्करण का आकर्षण केंद्र होंगे।

भारत में स्वीडन के राजदूत हेराल्ड सैंडबर्ग ने कहा, “नोबेल वीक एक उत्कृष्ट मंच है जो दोनों देशों के बीच सहयोग एवं संबंधों को बढ़ावा देता है। भारत और स्वीडन एक जैसे बुनियादी मूल्यों और हितों को साझा करते हैं।”

देश में लगभग 160 स्वीडन कंपनियां हैं जिनमें 160,000 लोग प्रत्यक्ष रूप से काम करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493