नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की यात्रा मंजूरी में अड़ंगा लगाकर इस सप्ताह लाहौर में संपन्न हुए एशियाई ट्रेड प्रमोशन फोरम सीईओ मीट में भारत को हिस्सा लेने से रोक दिया। ज्ञात सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
29वां एटीपीएफ सीईओ मीट लाहौर में 24 से 26 सितंबर के बीच आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय मिशन के व्यापार सलाहकार को हिस्सा लेना था, लेकिन उन्हें यात्रा करने की मंजूरी नहीं मिली।
इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने भारतीय उच्चायुक्त से आईटीपीओ में एक अधिकारी को भेजने का आग्रह किया था, क्योंकि आईटीपीओ वहां भारत से किसी अधिकारी को नहीं भेज सका था।
एटीपीएफ में ऑस्ट्रेलिया, जापान व चीन सहित कुल 24 सदस्य देश हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सूचनाओं का आदान-प्रदान, सहकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा सदस्य राष्ट्रों के बीच नेटवर्क को मजबूत कर व्यापार को बढ़ाना है।
सीईओ मीटिंग्स तथा वर्किं ग लेवल मीटिंग्स साल में एक बार होती है।
dharmpath.com dharmpath