ग्वालियर– आतंरिक द्वंद से जूझ रही मप्र भाजपा में कार्यसमिति आयोजकों ने मानवता और करुणा की बयार बहा दी .नन्ही 9 नेत्रहीन बालिकाओं का कन्या पूजन कार्यसमिति में किया गया. इस सन्देश से जनमानस को सन्देश मिला भगवती की आराधना और पूजन में इन बच्चियों की उपेक्षा की जगह एक नयी राह प्रशस्त हुई है.समाज के अगुआ यदि कोई अच्छा कदम उठाते हैं उसकी गूँज दूर तक फैलती है.इस जीवंत एवं मानवीय कदम के लिए आयोजन समिति को साधुवाद.
आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय,गोला का मंदिर में ये दृष्टिहीन बालिकाएं अध्ययनरत हैं.इनके सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में पूर्ण व्यवस्था है.ग्वालियर संभाग से आई हुई 50 कन्याएं इस विद्यालय में अध्ययनरत हैं .इनमें से 9 कन्याएं अपनी शिक्षिकाओं के साथ कार्यसमिति में आयीं थीं जिनका पूजन किया गया.सरस्वती वंदना के लिए भी ये बालिकाएं तैयार हो कर आयीं थीं .
इस आवासीय विद्यालय में शिक्षिकाएं मिलाकर कुल 20 कर्मचारिओं का दल इन बालिकाओं का ध्यान रखता है.
dharmpath.com dharmpath