उप्र में इस सप्ताह मानसून हो जाएगा विदा, ठंड देगी दस्तक

लखनऊ , 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में इस सप्ताह के अंत तक मानसून का असर समाप्त हो जाएगा और सुबह शाम हल्के कोहरे का असर दिखाई देने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में सुबह-शाम अब ठंड का प्रभाव दिखेगा।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अब तापमान में ज्यादा उतार-चढाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। तराई वाले इलाकों में भी सुबह शाम कोहरे का असर दिखना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष अच्छी बारिश होने से कोहरा भी ज्यादा पड़ेगा। धरती में नमी की वजह से ठंड भी जल्द आ जाएगी। पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में भी अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार बारिश की वजह से अक्टूबर में ही तापमान गिरकर 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20.2 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493