एसएसबी जवानों को 24 घंटे गश्त के आदेश हैं। एसएसबी ने सभी नौका घाटी और चोर रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी है। बार्डर पार करने की इजाजत सिर्फ भारत और नेपाल के नागरिकों को है, किसी तीसरे देश के व्यक्ति को सीमा पार करने की इजाजत नहीं है।
एसएसबी के डीआईजी उपेन्द्र बलौदी ने जवानों को भारत में घुसने वाले सभी व्यक्तियों की खास चेकिंग के आदेश दिए हैं। भारत-पाकिस्तान के आपसी रिश्ते जब भी खराब होते हैं, तो उनका असर नेपाल सीमा पर भी देखने के लिए मिलने लगता है। इस बार फिर जब भारतीय जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को अंजाम दिया है।
नेपाल सीमा पर चैकसी बढ़ गई है। एसएसबी के साथ पर चैकसी बढ़ गई है। एसएसबी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। आला अधिकारी खुद रात में पड़ताल कर रहे है। हालांकि एसएसबी जवानों की छुट्टी रद्द नहीं की गई है। जवानों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath