महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़गांव पुलिस का एप जल्द

गुड़गांव, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवर ने शनिवार को कहा कि गुड़गांव पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द ही यहां एक नया एप लांच करेगी।

पुलिस आयुक्त खिरवार नागरिक समूह, ‘गुड़गांव फर्स्ट’ द्वारा आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का विषय था ‘मेकिंग वूमेन सेफ इन पुलिस एंड वर्क प्लेस’।

खिरवार ने कहा कि शहर की सड़कों पर पर्याप्त रोशनी और सिटी बस सेवा समय की मांग है। उन्होंने मॉल और आवासीय कॉलोनियों में अधिक सीसीटीवी लगाने की योजना के बारे में बताया।

सेफटिपिन एप की सह-संस्थापक कल्पना विश्वनाथ ने शहर की सुरक्षा जांच के बारे में कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में गुड़गांव को पांच में 2.4 अंक मिले हैं।

विश्वनाथ के मुताबिक, सुरक्षा मानकों में प्रकाश व्यवस्था, परिवहन, पगडंडी, ²श्यता, खुलापन, लैंगिक विविधता और सुरक्षा शामिल हैं।

गुड़गांव में विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था, ²श्यता, सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की स्थिति खराब है।

उनके मुताबिक, एमजी रोड और सदर बाजार की सड़कों पर अधिक सीसीटीवी लगे हुए हैं, और ये इलाके गुड़गांव के अन्य पॉश इलाकों (गोल्फ कोर्स रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड) की बनिस्बत अधिक सुरक्षित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493