दिल्ली में आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज पूरे दिन आंशिक बदली छाई रहेगी।”

दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493