बांदा, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के कथित प्रयास में पुलिस ने शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक बांदा ने रविवार को दी।
पुलिस अधीक्षक बांदा राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने रविवार को बताया “फतेहगंज थाने के एक गांव में दो दिन पूर्व 10 साल की एक बच्ची महाबुलिया पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। वहां 40 साल के अधेड़ ने फूल देने के बहाने एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।”
उन्होंने बताया कि दो दिन तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चली, लेकिन शनिवार की शाम पीड़िता बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके आधार पर विजय बहादुर नाम के इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
dharmpath.com dharmpath