बारामूला हमले के बाद तलाशी अभियान रोका गया

श्रीनगर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बारामूला में सुरक्षा बलों के शिविर पर रविवार रात किए गए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाया गया अभियान सोमवार सुबह रोक दिया गया। अभियान छह घंटे से भी अधिक समय तक चला।

सुरक्षा बलों का कहना है कि हमलावार उत्तरी कश्मीर के बारामूला में स्थित सैन्य शिविर का सुरक्षा घेरे को तोड़ने में विफल रहे।

भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बारामूला की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के शिविर पर रात करीब 10.30 बजे हमला कर दिया था, जिसमें सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आतकंवादियों ने जांबाजपोरा में सैन्य सिविर पर ग्रेनेड फेंके और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की। उन्होंने पहले कैंप के आउटपोस्ट पर हमला किया, जिसकी सुरक्षा बीएसएफ के हवाले है।”

उन्होंने बताया, “सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के शिविर में प्रवेश के प्रयास को विफल कर दिया।”

अधिकारी ने बताया कि दो घंटे से भी अधिक समय तक चली मुठभेड़ के बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाशी के लिए अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा, “छह घंटे के बाद तलाशी अभियान बंद कर दिया गया और क्षेत्र में यातायात बहाल कर दिया गया।”

भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ के बाद 46 आरआर पर यह पहला हमला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493