नीतीश सुशासन का ढकोसला कर रहे : गिरिराज

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यहां सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ‘सुशासन’ के संकल्प को भूल गए हैं।

पटना में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि करीब 10 वर्ष पूर्व जिस बिहार में सुशासन के संकल्प के साथ नीतीश ने सत्ता संभाली थी, उसे अब वह भूल गए हैं और सिर्फ सुशासन का ढकोसला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोमवार को गया में कोठी के थाना प्रभारी की सरेआम हत्या कर दी गई। कुछ दिन पूर्व इसी तरह पटना में दो अवर पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की हत्या की गई थी। परंतु अभी तक किसी की गिरफ्तारी तक नहीं हुई।

गिरिराज ने कहा कि नीतीश अपराध मुक्त बिहार के अपने संकल्प को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज लौट आया है। राज्य में जब पुलिस उपमहानिरीक्षक से रंगदारी मांगी जा रही हो और पुलिस के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हों, तब आम लोगों की सुरक्षा की बात करना ही बेमानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493