गांधी जयंती के अवसर पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में वर्तमान विधायकों के साथ सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष व एक पूर्व विधायक ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि सपा के विधायक अजय कुमार पासी (बारा, इलाहाबाद), बसपा के दो विधायक रजनी तिवारी (सवायजपुर हरदोई) और विधायक बृजेश कुमार वर्मा (बिलग्राम मल्लावा हरदोई) एवं पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी (महोबा) ने समर्थकों संग अपने-अपने दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मुजफ्फरनगर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जसवीर बाल्मीकि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले इन सभी लोगों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बिना शर्त सदस्यता ग्रहण कराई।
dharmpath.com dharmpath