चीन ओपन से बाहर हुए पेस, बोपन्ना

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज पुरुष युगल जोड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना यहां चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में अपने-अपने मुकाबले में हारकर बाहर हो गए।

बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर को स्पेन की राफेल नडाल और पाब्लो कारेनो की जोड़ी ने 6-7, 4-6 से हराकर बाहर कर दिया।

इसके अलावा टूर्नामेंट में सोमवार को हुए एक अन्य मुकाबले में पेस और जर्मनी के आंद्रे बेगेमान की जोड़ी को अमेरिका के जैक सोक और आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिक की जोड़ी ने 6-3, 5-7, 7-10 से मात दी।

इस हार के साथ ही पेस और बोपन्ना का चीन ओपन का सफर पूरा हो गया।

बोपन्ना-डेनियल ने अपने मुकाबले की शुरुआत काफी सकारात्मक तौर पर की थी, लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की।

इस टूर्नामेंट में नडाल और उनके जोड़ीदार कारेनो का सामना चीन की जोड़ी माओ-शिन गोंग और जे झांग से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493