आइल ऑफ मैन (डगलस) , 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली ने अइल ऑफ मैन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विश्व की छठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेसले के साथ मुकाबला ड्रॉ करा लिया।
हरिका (ईएलओ 2542) अपनी विपक्षी खिलाड़ी (ईएलओ 2782) के सामने एक समय मुिश्कल में थीं, लेकिन उन्होंने वापसी की और मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रहीं।
भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले अर्जेटीना की रोकाबोडो फर्नाडो के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में डेढ़ अंक से जीत हासिल की थी।
हरिका ने कहा, “यह चुनौैतीपूर्ण मैच था जिसमें कई बार पलटवार हुआ। बाद में, मैंने सोचा की मैं जीत सकती हूं लेकिन मैं स्थिति को पहचान नहीं पाई और मुझे ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा। मैं जिस तरह से खेली उससे मैं खुश हूं।”
हरिका का अगला मुकाबला इंग्लैंड की मिशेल एडम्स से होगा।
dharmpath.com dharmpath