चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। यात्री कार कंपनी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने उसने 4,948 वाहनों की बिक्री की। यह पिछले साल के 2,332 वाहनों की बिक्री से ज्यादा है।
कंपनी के एक बयान के अनुसार, सितंबर 2015 में निसान मोटर ने 2,616 वाहनों की बिक्री की।
वित्तीय साल की पहली छमाही में निसान ने अप्रैल से सितंबर के बीच 29,029 वाहनों की बिक्री कर 48 प्रतिशत की एक मजबूत वृद्धि की, जबकि इसी अवधि के दौरान पिछले साल 19,563 वाहनों की बिक्री की गई थी।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने कहा, “वित्त वर्ष 2016 हमारे लिए उत्साहित करने वाला रहा खास तौर से पिछली तिमाही। निसान ने मजबूत परिणाम दिए और हम अगली तिमाही और त्योहारी मौसम एक अच्छे नोट से शुरू करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath