झेलम एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 2 घायल

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में सतलुज पुल के पास झेलम एक्सप्रेस रेलगाड़ी के मंगलवार सुबह पटरी से उतरने से कम से कम दो लोग घायल हो गए ।

रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, “11078 (झेलम एक्सप्रेस) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के आने वाले फिल्लौर-लाडोवाल रेल खंड पर सतलुज नदी पुल के करीब पटरी से उतर गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।”

मंत्रालय ने बताया, “जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं उनमें बी5, एस1, पेंट्री कार, एस2, एस4, एस5, एस6, एस7 और एस8 हैं। घायलों को लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल पर तीन बसें पहुंच गई हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493