प्रभास ‘सिंघम-3’ का हिस्सा नहीं

चेन्नई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत ‘सिंघम’ श्रृंखला की तीसरी तमिल एक्शन फिल्म ‘सिंघम-3’ के निर्माताओं ने ‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास को इस फिल्म में मेहमान भूमिका निभाने के लिए अनुबंधित करने की खबर से इनकार किया हैं।

निर्माता गनावेल राजा ने आईएएनएस को बताया, “यह सच नहीं है। प्रभास ‘सिंघम-3’ में नहीं हैं।”

हरी निर्देशित इस फिल्म में सूर्या एक दमदार व ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

टीम के सदस्य सोमवार रात को 10 दिन की शूटिंग के लिए मलेशिया रवाना हो गए।

फिल्म में अनुष्का शेट्टी और श्रुति हासन भी हैं। इस फिल्म में ठाकुर अनूप सिंह खलनायक के किरदार में हैं। फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493