अमेरिका-फिलीपींस का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

मनीला में अमेरिकी दूतावास ने सितंबर में कहा था कि जापान के ओकिनावा में स्थित कम से कम 1,400 अमेरिकी जहाज और 500 फिलीपीनी सैनिक इस साल फिलीपींस एंफीबियस लैंडिंग एक्सरसाइज (पीएचआईबीएलईएक्स 33) में भाग ले रहे हैं।

फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने कहा कि अमेरिका के साथ 12 अक्टूबर को संपन्न होने वाला पीएचआईबीएलईएक्स जून 2022 में समाप्त होने वाले उनके कार्यकाल का आखिरी संयुक्त युद्धाभ्यास होगा।

दुतेर्ते के छह साल के कार्यकाल के दौरान पीएचआईबीएलईएक्स दो सहयोगी देशों के बीच पहला और शायद आखिरी संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

राष्ट्रपति ने इस सप्ताहांत कहा था कि वह अमेरिका के साथ 2014 में हस्ताक्षर किए गए इनहैंस्ड डिफेंस कॉर्पोरेशन एग्रीमेंट (ईडीसीए) सहित मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

10 साल का ईडीसीए फिलीपींस में अमेरिकी बलों, जहाज, विमान और उपकरणों की अधिक उपस्थिति और अपने सैन्य ठिकानों के अधिक से अधिक उपयोग की अनुमति देता है।

नए रक्षा समझौते के तहत, फिलीपींस में अमेरिकी सैन्य कर्मियों को रोटेशन के आधार पर तैनात किया जाएगा।

दुतेर्ते ने हालांकि कई बार कहा है फिलीपींस अमेरिका के साथ अपने संबंधों को समाप्त नहीं कर रहा है। वह महज एक स्वतंत्र नीति को लागू करने की कोशिश में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493