मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक नई कार्टून फिल्म के संगीत जारी करने के मौके पर जब गीतकार-लेखक गुलजार से भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “जिसके लिए यहां है, उसकी बात करें।”
‘मोटू पतलू : किग्स ऑफ किंग्स’ के संगीत जारी करने के मौके पर भारत-पाकिस्तान विवाद पर गुलजार से उनके विचार पूछे गए थे।
उन्होंने कहा, “क्या यह सवाल कार्यक्रम हेतु प्रासंगिक है, जिसके लिए हम आए हैं? आप अगर शादी में जाएं और बात सीमा की करने लगें, ठीक लगेगा। अवसर के हिसाब से प्रासंगिक बनें।”
हालांकि गुलजार ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं जाहिर करना मुनासिब समझा, लेकिन बालीवुड की कई हस्तियों ने जम्मू एवं कश्मीर में गत 18 सितम्बर को हुए हमले की निंदा की है, जिसमें 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath