चीन ओपन : नडाल ने इटली के लोरेंजी को दी मात

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने मंगलवार को चीन ओपन के पुरुष एकल वर्ग में इटली के पाउलो लोरेंजी को हराते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है।

नेशनल टेनिस सेंटर के डायमंड कोर्ट में खेले गए इस मुकाबले में नडाल ने लोरेंजी को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नडाल ने मैच के बाद कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं।

स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा, “आज मैं अच्छा खेला। फोरहैंड के साथ मैं काफी आक्रामक था। मैं काफी खुश हूं।”

नडाल ने कहा कि वह अपनी चोट से अच्छी तरह उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा, “जब आपको सत्र के बीच में ढाई महीने के लिए चोट के चलते बाहर बैठना पड़ता है तो यह मुश्किल होता है। लेकिन इसके बाद भी मैंने अच्छी वापसी की।”

अगले दौर में नडाल का मुकाबला हमवतन अल्बर्ट रामोस-विनओलास और फ्रांस के एड्रियान मानरिनो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493