जीआईसीएल का आईपीओ 7 अक्टूबर को बंद होगा

जयपुर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्लोबल इन्टरनेशनल कैरियर्स (जीआईसीएल) का प्राथमिक जन निर्गम (आईपीओ) एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर गत 30 सितम्बर को खुला था। कम्पनी सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से 10 रुपए फेस वेल्यू के 24 रुपये प्रत्येक की दर से 21,54,000 इक्विटी शेयर बाजार में ला रही है। कम्पनी के अनुसार इस निर्गम के माध्यम से 5.17 करोड़ रुपये जुटाने की कंपनी की योजना है। यह प्राथमिक जन निर्गम सात अक्टूबर को बंद हो रहा है।

यहां जारी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2016 में कम्पनी ने कुल प्राप्त राजस्व 102.80 करोड़ रुपये में से कर पश्चात लाभ के तौर पर 1.01 करोड़ रुपये प्राप्त किए, वही कुल मूल्य 13.52 करोड़ रुपये रहा। आने वाले समय में जीएसटी लागू होने पर जीआईसीएल को अपनी आय में कई गुणा वृद्धि की उम्मीद है।

बयान के अनुसार, इस निर्गम को प्रतिष्ठित ब्रोकर एवं जयपुर के मर्चेंट बैंकर, हेम सिक्युरिटीज लिमिटेड प्रबन्धित कर रहे हैं।

हेम सिक्यूरिटीज के निदेशक गौरव जैन और प्रतीक जैन ने कहा, “एसएमई प्लेटफार्म में सूचीबद्ध होने के बाद ग्लोबल इंटरनेशनल कैरियर का लक्ष्य ²श्यता बढ़ाना तथा नए हिस्सेदार प्राप्त करना है, ताकि अधिक उत्पादकता प्राप्त की जा सके।” इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह मंच कम्पनी को नेटवर्थ से वेल्थ क्रिएशन मॉडल के रूप मे परिवर्तित करने में सफल रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493