सोनम की विश्वसनीय ब्रांडों के विज्ञापन में रूचि

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर कई ब्रांडों और कई तरह के उत्पादों का प्रचार कर चुकीं हैं लेकिन वह खुद के लिए उन्हीं उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं, जिसे लेकर वह पूरी तरह स्पष्ट हैं।

सोनम ने आईएएनएस से कहा, “मैं ऐसी चीजों का विज्ञापन करने में विश्वास करती हूं, जिन पर मुझे विश्वास होता है, जो मेरे सौंदर्य को प्रतिबिंबित करते हैं।”

सोनम के पास टूथपेस्ट ब्रांड कोलगेट जैसा विज्ञापन है। उनके लिए यह ऐसा ब्रांड है, जो लंबी उम्र और अच्छी गुणवत्ता का पर्याय बन गया है।

‘खूबसूरत’ की अभिनेत्री हाल ही में न्यू कोलगेट विजिवल व्हाइट प्लस शाइन अभियान में दिखाई दी थीं, जो अर्जुन कानूनगो का विशेष ‘शाइन’ गीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493