नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत चार अक्टूबर को 48.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह तीन अक्टूबर को दर्ज कीमत 48.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने यह जानकारी दी।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत चार अक्टूबर को बढ़कर 3213.55 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि तीन अक्टूबर को यह 3200.41 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया चार अक्टूबर को कमजोर होकर 66.56 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि तीन अक्टूबर को यह 66.53 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath