उप्र में बारिश से तापमान गिरा

लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। आसमान में बादल छाए रहने से उमस और गर्मी से राहत मिली है।

लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। आसमान में बादल छाए रहने से उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी और बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और उमस से राहत मिलेगी। दिन में बारिश होने की संभावना है। तापमान में अधिकतम तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार शाम को पूर्वांचल के कई जिलों में भी तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई है। बारिश से कई जिलों में जनजीवन पर काफी असर पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.3 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलााहाबाद का 22.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493