नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के संचार उपग्रह जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
मोदी ने इसे हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक और मील का पत्थर बताया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “संचार उपग्रह जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई। यह हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक और मील का पत्थर है।”
फ्रांस की कंपनी ‘एरियनस्पेस’ के एरियन5 रॉकेट के जरिए गुरुवार को भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-18 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।
dharmpath.com dharmpath