बिहार में बूंदाबांदी के आसार

पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “अगले एक-दो दिनों में राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।”

केंद्र के मुताबिक, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, पूर्णिया का 35.6 डिग्री और भागलपुर का 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटों के दौरान पटना में 16.80 सेंटीमीटर और गया में 0.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493