मोदी मस्त, गरीब त्रस्त : राहुल (लीड-1)

उन्होंने कहा, “हमारे देश के प्रधानमंत्री उद्योगपतियों के मित्र हैं। कर्ज में डूबे गरीब किसानों से पूरा कर्ज वसूला जा रहा है। जबकि बड़े उद्योगपतियों का करोड़ों रुपयों का कर्ज मोदी ने माफ कर दिया है।”

राहुल ने कहा कि किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार के जेब में पैसा आने के बजाय 15 उद्योगपतियों की जेब में पैसा जा रहा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी देश को 56 इंच का सीना दिखाकर अरबों रुपयों का काला धन सामने लाने की बात कह रहे थे, लेकिन उनके सारे दावे खोखले रहे गए। मोदी कहते थे कि मैं तो भ्रष्टाचार से लड़ूंगा, लेकिन इस मामले में भी उनका वादा झूठा साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि मोदी तो देश के बड़े चोरों को बचाने में लगे हैं। वह इनके लिए ‘फेयर एंड लवली’ स्कीम के तहत काम कर रहे हैं। मोदी देश के चोरों का काला धन सफेद कराने में लगे हैं। वह अपने दोस्तों के काले धन को सफेद करने में लगे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर रोड शो शुरू किया। रोड शो के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम रहा। इस दौरान कांग्रेस नेता रिकिन अहलूवालिया मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493