नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एम एंड एम लिमिटेड) ने गुरुवार को भारत की पहले धुआंरहित पूर्णत: विद्युतचालित इसुप्रो मालवाहक एवं यात्री वाहन को बाजार में उतारा।
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एम एंड एम लिमिटेड) ने गुरुवार को भारत की पहले धुआंरहित पूर्णत: विद्युतचालित इसुप्रो मालवाहक एवं यात्री वाहन को बाजार में उतारा।
कंपनी ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसुप्रो प्लेटफॉर्म से मालवाहक परिवहन और लोगों के आवागमन में एक बिल्कुल नई अवधारणा की शुरुआत होगी। इसुप्रो प्लेटफॉर्म मुख्यत: बी2बी सेगमेंट के काम आएगी और संपूर्ण भारत के महिंद्रा डीलरशिप में तत्काल उपलब्ध होगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रमुख (वाहन) प्रवीण शाह ने बताया, “भारत में समेकित गतिशीलता समाधानों के पथप्रदर्शकों में से एक होने के नाते हम विद्युतचालित वाहनों को ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में काम करते रहे हैं। धुआंरहित मालवाही परिवहन और लोगों के आवागमन के क्षेत्र में इसुप्रो के आने से एकदम नई अवधारणा का दौर आरंभ होगा। इसके अलावा इसुप्रो के सहारे बी2बी और ई-कॉमर्स सेगमेंट में कंपनियों की जरूरत पूरी होगी।”
उन्होंने बताया, “मुझे पक्का भरोसा है कि इसुप्रो से बढ़ते कार्बन घनत्व जैसी समस्याओं का समाधान होगा और जैव ईंधन पर निर्भरता घटेगी।”
महिंद्रा इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद मैथ्यू ने कहा, “इस वाहन की भरपूर व्यावसायिक अनुप्रयोगों और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए उपयोगिता के कारण इसुप्रो प्लेटफॉर्म ई-कॉमर्स, कुरियर सेवाओं और परिवहन कंपनियों के लिए शहर के भीतर इस्तेमाल का आदर्श वाहन है। इसके अलावा इन धुआंरहित वाहनों से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और भारत में विदेशों के समकक्ष विद्युत चालित सड़क परिवहन का तंत्र तैयार होगा।”
इसुप्रो को चार्ज करना उतना ही आसान है जितना कि मोबाइल फोन को चार्ज करना। पूरी तरह चार्ज होने पर महिंद्रा इसुप्रो अधिकतम 60 किमी/घंटा की गति के साथ 112 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है (वाहन पर भार के आधार पर)। महिंद्रा इलेक्ट्रिक की नवीनतम विद्युत चालित रेलगाड़ी तकनीक, हाई-टॉर्क विद्युतीय मोटर और डायरेक्ट ड्राइव ट्रांसमिशन की शक्ति से लैस, इसुप्रो बड़े आराम से शहर की ट्रैफिक में दौड़ सकती है। कार्गो और पैसेंजर वैन की कीमत क्रमश: 8.45 लाख रुपये और 8.75 लाख रुपये है (एक्स-शोरूम दिल्ली, सरकारी अनुदान एवं एफएएमई इंसेंटिव के बाद)।
dharmpath.com dharmpath