कोलकाता : गोदाम में आग लगने से 3 की मौत

कोलकाता, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिणी कोलकाता के एक गोदाम में गुरुवार को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। गोदाम में कथित तौर पर रसोई गैस सिलेंडर, तेल और अन्य ज्वलनशील सामग्री भी रखी हुई थी।

दक्षिणी कोलकाता के क्रिस्टोफर मार्ग स्थित गोदाम में दोपहर 1 बजे के आसपास आग लगी।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, “आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई।”

फायर विभाग के अधिकारियों और तोपसिया पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए साथ काम किया। दो से ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

एक अधिकारी ने बताया, “दुकान पूरी तरह आग की लपटों से घिरी थी। इससे कहीं अधिक बुरा हो सकता था, लेकिन हम आग को फैलने से रोकने में कामयाब रहे। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।”

स्थानीय पार्षद स्वर्णकमल साहा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह बड़ी घटना हो सकती थी, क्योंकि दुकान झुग्गी बस्ती में है। हम गोदाम में ज्वलनशील सामग्री पर गौर करेंगे।”

स्थानीय निवासियों ने पुलिस और प्रशासन पर बार-बार शिकायतों के बावजूद, निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

एक गुस्साए निवासी ने कहा, “गोदाम मालिक लंबे समय से यह अवैध कारोबार कर रहे हैं। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन इस मुद्दे पर गौर नहीं किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493