चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ रहा भारत : सुरेश प्रभु

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने यहां गुरुवार को कहा कि भारत डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी के बूते चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ बढ़ रहा है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा।

प्रभु ने विश्व आर्थिक मंच की सालाना भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा, “प्रौद्योगिकी, डिजिटलीकरण और डेटा के बूते भारत चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर है।”

उन्होंने कहा, “चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ बढ़ते हुए हमें समाज के सभी वर्गो को साथ लेने की जरूरत है, ताकि सबको इसका लाभ मिले।”

प्रभु ने कहा, “डिजिटलीकरण न सिर्फ भारत को वैश्विक ²ष्टिकोण के साथ माहिर बनाएगा, बल्कि यह ‘अद्वितीय स्थानीय समस्याओं का स्थानीय समाधान’ भी प्रदान करेगा।”

उन्होंने कहा, “कौशल विकास की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सरकार के मेक इन इंडिया जैसे अभियान से इसे मदद मिलेगी।”

प्रभु ने आगे कहा, “हमें स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसके सही पारिस्थितिकी तंत्र, समर्थित संरचना के साथ ही अपने समय से आगे के विचारों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493